प्रदेशवार्ता. एबी रोड पर एपेक्स से लेकर बावडिया तक का ब्रिज हादसों का बडा पाइंट बन चुका हैं. लगातार हादसों के बाद ब्रिज बंद हैं. ब्रिज पर सीमेंट का मजबूत मार्गविभाजक बनाया गया, ताकि इधर के वाहन उधर न हो. एक दिन पहले एपेक्स तथा बावडिया के यहां की क्रासिंग भी स्थायी दौर पर बंद कर दी गई. ब्रिज कब शुरू होगा..? ये सवाल बना हुआ है. इसी बीच मेनिट भोपाल के टेक्‍निकल दल ने देवास में एबी रोड पर बने ब्रिज का सोमवार को निरीक्षण किया. दल ने सुरक्षा की दृष्टि से भविष्य में कोई दुर्घटना नहीं हो इस संबंध में अध्‍ययन किया. कलेक्‍टर ऋतुराज सिंह के निर्देशानुसार देवास में एबी रोड पर बने ब्रिज पर दुर्घटनाएं न हो इस संबंध में मेनिट भोपाल से ब्रिज के अध्‍ययन के लिए टेक्‍निकल दल को बुलाया गया। टेक्‍निकल दल ने सुरक्षा की दृष्टि से क्‍या-क्‍या उपाय किए जा सकते है, जिससे ब्रिज पर भविष्य में कोई दुर्घटना नहीं हो इस संबंध में निरीक्षण किया और नागरिकों से तथा संबंधित अधिकारियों से चर्चा भी की।