[ad_1]

bus

Image Source : ANI
बसों पर कालिख पोती

पुणे: कर्नाटक में महाराष्ट्र के बस कंडक्टर से मारपीट का मुद्दा अब धीरे-धीरे तूल पकड़ने लगा है। पुणे शहर के स्वर्गेट इलाके में शिवसेना (यूबीटी) के कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान शिवसेना (यूबीटी) के कार्यकर्ताओं ने कर्नाटक नंबर प्लेट वाली बसों पर कालिख पोत दी। इससे पहले महाराष्ट्र सरकार ने महाराष्ट्र से कर्नाटक जाने वाली सभी ST बस सर्विसेज बंद कर दी। महाराष्ट्र से कर्नाटक लगभग 50 से ज्यादा सरकारी बस जाती हैं। इस विवाद की शुरुआत कर्नाटक के बलगावी से हुई।

भाषा को लेकर विवाद

बेलगावी में राज्य सड़क परिवहन निगम (KSRTC) के एक बस कंडक्टर बसवराज महादेव हुक्केरी और कुछ यात्रियों के बीच भाषा को लेकर विवाद हुआ। कंडक्टर ने कन्नड में बात की, जबकि यात्री मराठी भाषा में बात करने की मांग कर रहे थे।

बहस बढ़ने के बाद तीन लोगों और एक नाबालिग ने कथित रूप से कंडक्टर पर हमला किया। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया और एक नाबालिग को हिरासत में लिया। इसके बाद नाबालिग ने कंडक्टर पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए POCSO अधिनियम के तहत शिकायत दर्ज कराई।

विवाद बढ़ने के बाद तो कन्नडा समर्थक संगठन ने मोर्चा खोल दिया।शनिवार को कर्नाटका के चित्रदुर्गा में कन्नडा संगठनों के समर्थकों ने बस कंडक्टर के समर्थन में प्रदर्शन किया और महाराष्ट्र परिवहन निगम की एक बस पर कालिख पोत दी।

इस घटना से तनाव और बढ़ गया जिसके बाद सुरक्षा के व्यापक इंतज़ाम किए गए हैं। फिलहाल शनिवार रात 7 बजे से अगले आदेश तक दोनों राज्यों के बीच बस सेवा रोक दी गई है। हालात नियंत्रण में हैं, बातचीत से मामले को सुलझाने के प्रयास किये जा रहे हैं।